- Hindi News
- National
- Murthal News Haryana News Online Examination For Alm Will Be Held At 9 Centers In The District On March 14 And 15
एएलएम के लिए 14 व 15 मार्च को जिले में 9 सेंटर पर होगी ऑनलाइन परीक्षा
सोनीपत | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग पंचकुला द्वारा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम तथा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम विभाग में असिस्टेंट लाईन मैन (एएलएम) पदों के लिए 14 व 15 मार्च को ऑनलाइन परीक्षा ली जाएगी। तीन चरण में परीक्षा के लिए जिले में 9 सेंटर बनाए गए हैं।
जिलाधीश डॉ. अंशज सिंह ने बताया कि परीक्षा के नकल रहित संचालन सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए है। ड्यूटी मजिस्ट्रेट परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षक (सुपरवाईजर) का कार्य भी करेंगे। भारत इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टैक्रोलॉजी गांव चिडाना में 14 मार्च को तहसीलदार गोहाना व 15 मार्च को खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी गोहाना को ड्यूटी मजिस्टे्रट नियुक्त किया गया है। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्रोलॉजी एंड मैनेजमेंट (सेंटर 1)सहादरा भवन, 49, माईलस्टोन मुरथल में नायब तहसीलदार खरखौदा को, इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्रोलॉजी एंड मैनेजमेंट (सेंटर 2) आर्यभट्ट, 49, माईलस्टोन मुरथल में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सोनीपत व नायब तहसीलदार गोहाना को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
दिल्ली इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्रोलॉजी एंड मैनेजमेंट गन्नौर में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कथूरा, श्री बलवंत इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्रोलॉजी मेरठ रोड पलड़ी सोनीपत में नायब तहसीलदार राई तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी गन्नौर, वेबिन टैक्रोलॉजी प्राईवेट लिमिटेड सुभाष चौक सोनीपत में तहसीलदार खरखौदा व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी खरखौदा, मॉडर्न कांवेंट स्कूल गन्नौर में नायब तहसीलदार खानपुर कलां को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।