पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Only Calves Will Be Born With Sex Centered Simple Technology There Is A Target Of 10 Thousand In A Year

सेक्स साॅर्टेड सिमन टेक्नोलॉजी से सिर्फ बछड़ियां ही पैदा होंगी, वर्ष में 10 हजार का है टारगेट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देश में उन्नत दुधारू किस्म से दुग्ध उत्पादन में होगी वृद्धि : आचार्य देवव्रत

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि हरियाणा में सरकार की पशुधन विकास योजनाओं एवं क्रियाकलापों से उन्नत किस्म के दुधारू पशुओं की संख्या बढ़ने के साथ-साथ दुग्ध उत्पादन में भी वृद्धि हो रही है। राज्यपाल देवव्रत शुक्रवार को करनाल के एनडीआरआई परिसर में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय पशु मेला में बतौर मुख्य अतिथि पशुपालकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि विश्व में ब्राजील के बाद भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है। अब उसकी बराबरी करने के लिए देश में आधुनिक एवं स्थापित वैज्ञानिक सिद्धांतों एवं कौशल के इस्तेमाल से उत्तम तकनीकों काे डेयरी पशुपालकों तक पहुंचाया जा रहा है। अब इस प्रदेश में सेक्स सॉर्टेड सिमन (संभोग वीर्य) के इस्तेमाल से बछड़ियों की संख्या में वृद्धि होगी। अगले एक वर्ष में करीब 10 हजार बछड़ियां पैदा करने का सरकार का लक्ष्य है। अभी तक किसानों को इसकी ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन अब नस्ल सुधार के इस कार्यक्रम से अधिक दूध देने वाली बछड़ियों की संख्या में वृद्धि होगी। राज्यपाल ने बताया कि वे स्वयं गोरक्षक और पशुपालक हैं।

पशुओं की नस्ल सुधार कार्यक्रम के तहत सेक्स सॉर्टेड सिमन की राशि भी मात्र 200 रुपए रखी गई है, जो देश में सबसे कम है। आने वाले समय में इसके अच्छे परिणाम मिलेंगे। बछड़ियों की संख्या में वृद्धि होगी और दूध उत्पादन बढ़ेगा। प्रदेश में देसी गायों की संख्या में वृद्धि के प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि मंत्री से पूर्व पशुपालन विभाग के महानिदेशक ओपी छिक्कारा, कार्यक्रम में लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विश्वविद्यालय हिसार के वाइस चांसलर डाॅ. गुरदयाल सिंह, मेयर रेनू बाला गुप्ता उपस्थित रही।

करनाल. पशुधन मेले में नाच दिखाता घोड़ा प्रताप।

करनाल. एनडीआरआई के खेल मैदान में पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय राज्यस्तरीय पशुधन मेले में निरीक्षण के दौरान गाय के बछड़े को देखते हुए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत।
खबरें और भी हैं...