पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Only Those Creatures Will Be Saved In The World Who Will Improve Their World Through The Path Of Action Kanwar Maharaj

संसार में वही जीव बचेंगे जो करनी का मार्ग कर अपना जगत भी सुधारेंगे: कंवर महाराज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राधा स्वामी दिनाेद संत कंवर महाराज ने कहा कि कर्म प्रधान संसार में वही जीव बचेंगे जो करनी का मार्ग अपना कर अपना जगत भी सुधारेंगे और अगत को भी सुखी कर लेंगे। जब जीव के क्रम कट जाते है तब उनका आवागमन मिट जाता है। जीव को इंसान का चोला भी इसीलिए मिला है कि वो गुरु की खोज करके नाम की कमाई करके अपने कर्मों का निपटारा करले। कंवर साहेब रविवार काे गांव दिनोद स्थित राधास्वामी आश्रम में प्रवचन कर रहे थे।

गुरु महाराज ने कहा कि हमने अपेक्षाएं बहुत पाल रखी हैं। यही हमारे दुखों का मूल कारण है। यदि आप सेवा करते हो या दान करते हो और यदि आपको उसका अभिमान है तो वो व्यर्थ है। उन्होंने कलयुग को सर्वोत्तम युग बताते हुए कहा कि यही वह युग है, जिसमें संताें ने नाम की भक्ति का मार्ग खोला जो सरल सीधा और सहज है। यदि नाम लेते वक्त भी दुनियादारी की बाते दिमाग मे चलती है तो समझो अभी आपमें अभी और सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सतगुरु का ध्यान क्यों आवश्यक है ये जानना जरूरी है। सतगुरु ही हमें ये बताता है कि ये हमारा आखिरी जन्म नही है। क्या पता हम किन किन याेनियों में भटके होंगे। सच्चे मन से गुरु का नाम लेने से मनुष्य इस चक्र से छूट जाता है। उन्हाेंने कहा कि गुरु आपको चिंता मुक्त करता है। गुरु वचन पर विश्वास करके अपने आप को नाम मे लगा दो। इस बात की फिक्र मत किया करो कि वो आपकी भक्ति को कबूल करता है या नही। बस आप तो उसकी भक्ति किया करो क्योंकि नारायण नर से अलग नही है। महाराज ने कहा कि विषय विकारों में पड़कर अपनी करनी को वृथा मत जाने दो। गुरु को धारण करके यदि उसे अपने माथे नही उतरने दोगे तो वो आपको गलत कर्म करने ही नही देगा।

खबरें और भी हैं...