पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शहर के 9 पार्कों में ओपन जिम का लोकार्पण किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनीपत | गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा शहर के नौ पार्कों में ओपन जिम की व्यवस्था कराई गई है। कंपनी की अधिकारी शिल्पी टंडन ने बताया कि कंपनी शहर में स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास कर रही है। जिसके तहत सेेेक्टर 14 में चार, सेेेक्टर-15 में एक, मॉडल टाउन एरिया में दो और सेक्टर-23 में दो पार्को में ओपन जिम की सुविधा उपलब्ध करायी गई है । सेेेक्टर-14 के एक पार्क में नौ उपकरण तथा अन्य सभी जगहों में छह उपकरण लगाए गए है। यह पहल कंपनी द्वारा अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत की गई है। जिसमें कंपनी द्वारा 20 लाख की राशि नगर निगम को दी गई।
खबरें और भी हैं...