- Hindi News
- National
- Jind News Haryana News Orders To The Deputy Civil Surgeon To Appear Before The Inquiry Committee On 16 March
डिप्टी सिविल सर्जन को 16 मार्च को जांच कमेटी के सामने पेश होने के आदेश
सिविल सर्जन ने 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है
सिविल अस्पताल में आउटसोर्सिंग कर्मचारी लगाने की एवज में पैसे मांगने की आई शिकायत पर सिविल सर्जन ने डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. पालेराम कटारिया को 16 मार्च को जांच में शामिल होने के आदेश दिए गए हैं। सिविल सर्जन डाॅ. जयभगवान जाटान की अाेर से जारी किए गए आदेश में डिप्टी सिविल सर्जन को कहा गया है कि उनके खिलाफ जो शिकायत आई है उसके जांच के लिए 16 मार्च को शाम 4 बजे उन्हें जांच कमेटी के समक्ष उपस्थित होना पड़ेगा। इस दिन उन्हें कोई अवकाश नहीं दिया जाएगा।
बता दें कि पिछले सप्ताह पेगां गांव के वीरेंद्र सिंह ने सिविल सर्जन को शिकायत कर डिप्टी सिविल सर्जन पर भतीजे को अस्पताल में आउटसोर्सिंग की नौकरी लगाने के लिए पैसे लेने का आरोप लगाए थे। शिकायतकर्ता का आरोप है डिप्टी सिविल सर्जन डाॅक्टर पालेराम कटारिया ने आउटसोर्सिंग की नौकरी लगाने के लिए 50 हजार रुपए की राशि उससे ली और 20 हजार रुपए की राशि बाद में देने की मांग की। इस शिकायत पर सिविल सर्जन डाॅ. जयभगवान जाटान ने 3 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी। इस जांच कमेटी में सिविल सर्जन डाॅ. जयभगवान जाटान के अलावा एसएमओ डाॅ. गोपाल गोयल व डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. जेके मान को शामिल किया गया है। सिविल सर्जन डाॅ. जयभगवान जाटान का कहना है कि मामले की जांच के लिए डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. पालेराम कटारिया को 16 मार्च को जांच में शामिल होने के आदेश दिए गए हैं।
आउटसोर्सिंग की नौकरी लगवाने के लिए रिश्वत की शिकायत