- Hindi News
- National
- Kosli News Haryana News Organizations Celebrate Holi Meet By Applying Sandalwood Vaccine
संगठनों ने चंदन का टीका लगा कर मनाया होली मिलन समारोह
भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति सहित पांचों संगठनों की ओर से होली मिलन व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-3 स्थित कम्युनिटी हाॅल में किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा भारत राज्य प्रभारी प्रदीप डागर ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भारत स्वाभिमान न्यास हरियाणा राज्य प्रभारी ईश कुमार आर्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में सुखदेव आर्य पहुंचे।
न्यास जिला प्रभारी युद्धवीर, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी दयाराम आर्य व महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी कान्ता यादव ने जिला समिति की ओर से किए गए कार्यों के बारे में जानकारी दी। योग शिक्षिका रामभतेरी व पूजा ने चंदन टीका लगाकर होली मिलन समारोह में पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया। इस दौरान बताया कि आगामी माह में पूरे जिले भर में 15 दिवसीय योग शिविर लगाए जाएंगे। इस मौके पर युवा राज्य मीडिया प्रभारी मोहित, संगठन मंत्री गीता, तहसील प्रभारी रामनिवास, कोसली तहसील प्रभारी दयानन्द आर्य, गोसेवक हैडमास्टर जयसिंह, युवा प्रभारी धर्मेंद्र, योग प्रचारक विनोद कुमार, झज्जर जिला योग प्रचारक प्रवीण आर्य, महिला तहसील प्रभारी योग शिक्षिका सरोज, राजेश कोसली, आस्था, कुसुम, पूजा, राजबाला, राजकुमारी, कविता, महावीर, महिपाल, कमला, ऊषा व जागृति सहित अन्य मौजूद रहे।