पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhiwani News Haryana News Organizations Descended In Support Of The Demand For Medical College Construction In Premnagar

प्रेमनगर में मेडिकल काॅलेज निर्माण की मांग के समर्थन में उतरे संगठन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

प्रेमनगर में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए चल रहे धरने में मौजूद ग्रामीण।

भिवानी | प्रेम नगर में अधिग्रहण की गई जमीन पर ही मेडिकल कालेज का निर्माण किए जाने की मांग काे लेकर प्रेमनगर में चल रहे अनिश्चितकालीन धरने पर महिलाओं की संख्या भी दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है। इसके अलावा अनेक सामाजिक संगठनों का भी धरने का समर्थन मिल रहा हैं लेकिन सरकार व प्रशासन ने अभी तक ग्रामीणों के सामने कालेज निर्माण को लेकर किसी तरह की स्थिति स्पष्ट नहीं की है। गांव प्रेमनगर में मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर चल रहा धरना शनिवार को 8वें दिन में प्रवेश कर गया। शनिवार को धरने को अन्य ग्रामीणों के अलावा सामाजिक संगठनों व पार्टी पदाधिकारियों का समर्थन मिला है। प्रेमनगर गांव के सरपंच प्रतिनिधि नरसिंह ने बताया कि शनिवार को महम से विधायक बलराज कुंडू, जजपा नेता ईश्वर मान, बीएसपी नेता कृष्ण जमालपुर, किसान सभा के प्रधान मा. शेरसिंह, ओमप्रकाश सैनी, जेजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष जसबीर जमालपुर, बीजेपी किसान प्रकोष्ठ से पवन धनाना, राजेश कुमार सुखपुरा, डाॅ. अनिल धनाना, राजसिंह खरब मंडाणा, सुभाष तंवर, मनमोहन भुरटाना, जयदेव तंवर पूर्व सरपंच जाटू लुहारी, जगदीश तंवर ने समर्थन दिया। शनिवार को धरने पर नरेश सरपंच जाटू लुहारी, राजू राठी सरपंच घुसकानी, सत्यपाल सिंह पूर्व सरपंच घुसकानी, तिगड़ाना के सरपंच प्रदीप डाला, अजीत नंबरदार जाटू लुहारी, सरपंच बीर सिंह ढाणी चांग, पूर्व सरपंच जयबीर मिताथल, सतबीर नंबरदार के अलावा प्रेमनगर की सरपंच सुमन बूरा, बिमला घनघस, शकुंतला आदि धरने पर मौजूद थे। सोमवार से धरने की कमान गांव प्रेमनगर के अलावा जाटू लुहारी, तिगड़ाना व घुसकानी के ग्रामीण व पंचायत प्रतिनिधि संभालेंगे।
खबरें और भी हैं...