पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ओलंपिक में भी हमारे खिलाड़ियों का होगा जलवा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भिवानी के खिलाड़ियों ने विश्वभर में हरियाणा का नाम रोशन किया है। उन्हें उम्मीद है कि 2020 में टोक्यो में होने जा रहे ओलंपिक खेलों में एक बार फिर हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा रहेगा।

यह बात बवानीखेड़ा विधायक बिशम्बर वाल्मीकि ने रविवार को भीम स्टेडियम में हरियाणा राज्य सीनियर जूडो चैंपियनशिप के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कही। चैंपियनशिप में पहुंचने पर हरियाणा जूडो एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष श्यामलाल त्यागी एडवोकेट, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत बामला व जिला प्रधान राजेश अहलावत ने विधायक का स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। विधायक वाल्मीकि ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल द्वारा जारी की गई नई खेल नीति से खिलाड़ियों का खेलों की तरफ रुझान बढ़ा है। सरकार ने एचसीएस में भी खिलाड़ियों का कोटा निर्धारित किया है। महिला दिवस पर महिला खिलाड़ियों को उन्होंने कहा कि जूडो एक रक्षात्मक खेल भी है। इसलिए हमें अपनी बेटियों को जूडो खेल के प्रति प्रेरित करना चाहिए। जूडो एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत बामला ने एसोसिएशन की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि इस चैंपियनशिप में राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर भीम अवार्डी वीरेंद्र यादव, टेक्निकल चेयरमैन डाॅ. शक्ति सिंह, जगत सिंह कोच, रणबीर सिंह जूडो कोच, मनोज जूडो कोच, अनिल कुमार, संदीप सिंह, विक्रम कोच जूडो, मोहन नागर, बिशम्बर कायत आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...