पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पेपर देकर लौट रहे 2 छात्रों की हादसे में माैत, 1 गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

12वीं कक्षा का पेपर देकर बाइक पर वापस घर लाैट रहे तीन छात्रों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि दाे युवकों की मौके पर ही माैत हाे गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हाे गया। देरशाम काे उपलाना के तीन युवक 12वीं का पेपर देकर घर लाैट रहे थे। कतलहेड़ी के पास ट्रक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से 12वीं कक्षा के अरविंद अाैर राजेश की मौके पर ही माैत हाे गई, जबकि अमरजीत गंभीर रूप से घायल हाे गया। राजेश की 4 माह पहले ही शादी हुई थी। दोनों युवक मां-बाप की इकलौती संतान थी। जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि युवक पेपर देकर घर लाैट रहे थे। शवाें काे पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज में रखा है। अमरजीत का इलाज चल रहा है। देररात काे युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे।

खबरें और भी हैं...