- Hindi News
- National
- Ratia News Haryana News Overflow In Pond After Rains In Bhuna Waterfall Up To 2 Feet
भूना में बारिश के बाद तालाब हुअा ओवरफ्लो, 2 फुट तक जलभराव
भूना| शहर की रिहायशी आबादी के बीच गंदे पानी की निकासी का तालाब बरसात के कारण ओवरफ्लो हो गया है। जिससे हिसार रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के पास दो से तीन फुट तक जलभराव हाे गया है। शहर के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर दो दिन के अंदर रिहायशी एरिया व हिसार रोड की सड़क से पानी नहीं निकाला गया तो नगरपालिका कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
शहरवासी संजय कुमार, राजेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, बलवीर सिंह, देवीलाल, राजेश कुमार, गुलाब सिंह आदि ने बताया कि गंदे पानी की निकासी का तालाब है। गंदे पानी की खेतों में सप्लाई करने के लिए तीन सबमर्सिबल ट्यूबवेल लगा रखे हैं। यह ट्यूबवेल शहर के तलाब का गंदा पानी उठाने की बजाय भूमिगत जल का उपयोग कर रहे है। जिससे शहर में गंदे पानी की निकासी व्यवस्था बिगड़ चुकी है। शहर की प्रत्येक गली व सड़क उखाड़े जाने के बाद कीचड़ व दलदल जैसी स्थिति में हो गई है।
इस बारे में नगर पालिका के सचिव संदीप सोलंकी ने बताया कि शहर में सीवरेज पाइप लाइन दबाने का कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद सड़क को सुधारा जाएगा। गंदे पानी की निकासी को लेकर प्रबंध किए जा रहे हैं।