पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kullan News Haryana News Overflow Of Pond In Haiderwala Roof Collapsed After Water Entered House

हैदरवाला में तालाब का ओवरफ्लो पानी मकान में घुसने से गिरी छत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हैदरावाला में एक गरीब दंपती के घर में गांव के तालाब का ओवरफ्लो पानी घुसने से मकान गिर गया। दंपती बाल बाल बच गए। यहां बता दे कि हैदरवाला में तालाब का पानी गत एक माह से ओवरफ्लो है।

गत दिनों हुई भारी बरसात से पानी पास की ही मजदूर बस्ती के घरों में घुस गया। पानी घुसने से वृद्ध मजदूर गुगन राम के घर के कमरे की दीवार व छत गिर गई। कमरे में रखा सारा सामान तहस नहस हो गया। शहीद भगत सिंह वेलफेयर सोसायटी के सदस्य मदद के लिए पहुंचे।

दंपति ने टोहाना तहसीलदार के समक्ष पेश होकर मकान गिरने से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए मुआवजा देने की मांग का ज्ञापन सौंपा है। तहसीलदार ने इसकी जांच करने के लिए हल्का पटवारी प्रभू राम को निर्देश दिए।

खबरें और भी हैं...