पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Alewa News Haryana News Pacs Manager Teamed Up With Employees To Disturb Fertilizer Transactions With Farmers

पैक्स प्रबंधक ने कर्मचारियों के साथ मिलकर की किसानों के साथ खाद लेन-देन में गड़बड़ी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पेगां पैक्स के प्रबंधक ने कर्मचारियों के साथ मिलकर संडील गांव के किसानों की पैक्स में रखी कॉपी अाैर चेक बुक में एंट्री दिखाकर खाद के लेन-देन में गड़बड़ी की है। कर्मचारियों द्वारा खाद के लेन-देन के मामले में घोटाला उजागर होने के बाद पैक्स में रखी किसानों की कॉपी और चेक बुक को आग लगाकर जला दिया गया है। यह खुलासा घोटाले के मामले में अदालत से रिमांड पर लिए संडील निवासी चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी सुभाष ने पुलिस के सामने किया।

उन्होंने बताया कि कॉपी व चेक बुक को जलाकर अपने आपको निर्दोश साबित करने का कार्य भी पैक्स कर्मचारियों ने खुद ही किया है। सुभाष ने पुलिस को बताया कि पैक्स कर्मचारियों द्वारा खाद के लेन-देन में किसानों के साथ गड़बड़ी की है, लेकिन चेक पर कोई हस्ताक्षर न करते हुए रुपए के लेन-देन में पैक्स कर्मियों द्वारा कोई घोटाला नहीं किया है।

अलेवा थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने किसानों के साथ घोटाले के मामले के आरोपियों द्वारा पास व चेक बुक जलाने के आरोप में इनके खिलाफ साक्ष्य मिटाने की एक और धारा भी इस केस में इजाद की है। इस मामले में अदालत से पूछताछ के लिए रिमांड पर लिए पैक्स कर्मचारी पेगां निवासी मदन लाल व सुभाष दोनों ने संडील गांव के एक सौ से अधिक किसानों के नाम के कागज पर साइन करवाए हैं। कर्मचारियों द्वारा किए गए हस्ताक्षर वाले कागजात को मिलान के लिए मधुबन एफएसएल में भेजा जाएगा। कर्मचारियों द्वारा किए गए हस्ताक्षरों का किसानों की कॉपियों में गड़बड़ी के समय किए गए हस्ताक्षर से एफएसएल द्वारा मिलान किया जाएगा। रिपाेर्ट आने के बाद ही इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस ने रिमांड पर लिए दोनों आरोपियों की समय अवधि खत्म होने के बाद अदालत मेेंं पेश किया, जहां से दोनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं इस मामले के आरोपी कर्मचारी थुआ निवासी जगन को पुलिस ने गांव से काबू किया है। पुलिस ने आरोपी को जींद अदालत में पेशकर पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

खबरें और भी हैं...