- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Padma Repa In The Name Of The Deceased By Not Immersing The Bones
अस्थियां विसर्जित न कर मृतक के नाम का पाैधा राेपा
छछरौली | कोट मुश्तरका में डेरा सिरसा से जुड़े लोगों ने एक मुहिम चलाई। मृत व्यक्ति की अस्थियां विसर्जित न करके उसके नाम का पौधा लगाया। कुछ दिन पहले गांव निवासी चंदन का स्वर्गवास हो गया था। देह संस्कार के पश्चात कुछ दिन बाद अस्थियां विसर्जन प्रकिया न करके चंदन के नाम से एक पौधा राेपा गया। ग्रामीणों का कहना है कि इस मुहिम से पानी को स्वच्छ बनाया जा सकता है। इससे लोग बीमारियों से भी बच सकते हैं। मौके पर हरजीत सिंह, गुरुचरण सिंह, हरबंश सिंह ताहरपुर, गुरमीत सिंह, संतोख सिंह, गुरसेवक, लाभ सिंह, बेल सिंह, अवतार सिंह, जसप्रीत सिंह, प्रीतम सिंह चेयरमैन मौजूद रहे।