- Hindi News
- National
- Bhattu Kalan News Haryana News Panihari39s Team Became Winner In Volleyball Shooting Competition
वॉलीबाल शूटिंग प्रतियोगिता में पनिहारी की टीम बनी विजेता
गांव सरवरपुर में युवा क्लब की अाेर से वॉलीबाल शूटिंग डे-नाइट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पनिहारी की टीम विजेता बनी। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गांव पनिहारी व मल्लेवाला टीम के बीच बहुत ही रोचक रहा। इस मुकाबले में पनिहारी की टीम ने मल्लेवाला को 19 के मुकाबले 15 अंकों से पराजित कर विजेता बनी। प्रतियोगिता में बारूवाली व रत्ताखेड़ा की टीम संयुक्त रूप से तीसरे व चौथे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में समाज सेवी सतबीर पखाला मानावाली ने खिलाड़ियों का हौंसला अफजाई किया। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। इससे आपसी भाईचारे व प्रेम की भावना को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरमैन राजेश कस्वां व सरपंच निहाल सिंह ने भी खिलाड़ियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर आत्माराम, पवन कुमार, मनजीत गोदारा, सुरेश कुमार, जयभगवान और राजेंद्र कुमार
आिद मौजूद थे।
गांव सरवरपुर में प्रतियोगिता में मुख्यतिथि को सम्मानित करते हुए।