पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Paper Will Be Appointed In Three Sessions On 14 15 March 7 Duty Magistrate Appointed

14-15 मार्च को तीन सत्रों में होंगे पेपर, 7 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिलाधीश एवं एडीसी वीना हुड्डा ने कहा कि हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से डीएचबीवीएनएल व यूएचबीवीएनएल विभाग में सहायक लाइनमैन (एएलएम) के पद के लिए परीक्षा 14 व 15 मार्च को होगी। इसके लिए जिले में भी कई केंद्र बनाए हैं। परीक्षा सुचारू रूप से सम्पन्न करवाने व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लगाने के आदेश जारी किए हंै। अधिकारी इन परीक्षाओं को शांतिपूर्ण व नकल रहित कराएंगे। परीक्षा 14 व 15 मार्च को सुबह 8 से सायं 6 बजे तक तीन सत्रों में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर की परीधि में धारा 144 लगाई गई है। परीक्षा केन्द्र की 200 मीटर की परीधि में किसी भी प्रकार का हथियार, मोबाइल फोन, वाईफाई नहीं ले जा सकेंगे। केन्द्रों के आसपास फोटो स्टेट की मशीनें भी बंद रखी जाएंगी। इन आदेशों की अवहेलना पर आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई होगी। वीना हुड्डा ने सात अधिकारियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्ति किया है। बीडीपीओ पिहोवा, डीसीडब्लयूओ कुरुक्षेत्र, बीडीपीओ पिपली, सचिव मार्केट कमेटी थानेसर, बीडीपीओ थानेसर, बीडीपीओ शाहबाद, डीडब्लयूओ कुरुक्षेत्र को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। जिला राजस्व अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

खबरें और भी हैं...