पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Karnal News Haryana News Parents Will Now Be Able To Apply Online For Admission From The Common Service Center Will Have To Pay 20 Rupees

अभिभावक अब कॉमन सर्विस सेंटर से दाखिले के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन, 20 रुपए देना होगा चॉर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नियम 134ए के तहत अब अभिभावकों काे बाहर कैफे पर 100 से 150 रुपए फॉर्म भरने के नहीं देने पड़ेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अभिभावक अब 20 रुपए में ऑनलाइन फाॅर्म भरने की सुविधा कॉमन सर्विस सेंटर पर कर दी है। इसके लिए नगर परिषद व समितियां अभिभावकों को जागरूक करेंगे। जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थी कॉमन सर्विस सेंटर में ऑनलाइन आवेदन करने का लाभ उठा सकें। इसके साथ ही विभाग ने नियम 134ए की कोई भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। हेल्पलाइन नंबर पर अभिभावक 011-40849062 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 6 मार्च से दोबारा विभाग ने नियम 134ए के तहत ऑनलाइन दाखिले के लिए पोर्टल खोल दिया है। अभिभावक 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 26 फरवरी को स्कूलों की ओर से खाली सीटों का ब्याेरा न देने के कारण बंद कर दिया गया था। जिसके कारण 10 दिन नियम 134ए का पोर्टल खोला गया था। ऐसे में 9 दिन आवेदन करने के अभिभावकों के पास शेष बचे हैं। अभिभावक समय अनुसार अपने बच्चों का ऑनलाइन आवेदन कर लें।

नप व समितियों को दिए गए हैं निर्देश : वर्मा

अभिभावकों को कॉमन सर्विस पर ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी है। 20 रुपए में बच्चे का ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नप व समितियों को अभिभावक जागरूक कर आवेदन करने के निर्देश दिए हैं।
-रोहताश वर्मा, शिक्षा अधिकारी।

12 अप्रैल को दाखिले के लिए असेसमेंट टेस्ट

12 अप्रैल से असेसमेंट टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट में 55% अंक लाने अनिवार्य हैं। परिणाम जारी होने के बाद पहला ड्रॉ 18 अप्रैल को निकाला जाएगा। इस ड्रॉ में जिन बच्चों के नाम आएंगे, उन्हें 20 से 28 अप्रैल तक संबंधित प्राइवेट स्कूल में दाखिला दिया जाएगा।

ये दस्तावेज जमा करने होंगे अभिभावकों को

नियम 134ए के तहत दाखिला लेने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए अभिभावकों के पास बच्चे का आधार कार्ड, जन्म प्रमाण-पत्र, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र साथ में लेकर जाएं। जिससे ऑनलाइन आवेदन के साथ अटैच करना होगा।

हैं। 6 मार्च से दोबारा विभाग ने नियम 134ए के तहत ऑनलाइन दाखिले के लिए पोर्टल खोल दिया है। अभिभावक 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 26 फरवरी को स्कूलों की ओर से खाली सीटों का ब्याेरा न देने के कारण बंद कर दिया गया था। जिसके कारण 10 दिन नियम 134ए का पोर्टल खोला गया था। ऐसे में 9 दिन आवेदन करने के अभिभावकों के पास शेष बचे हैं। अभिभावक समय अनुसार अपने बच्चों का ऑनलाइन आवेदन कर लें।

िशक्षा विभाग ने बाहर 100 से 150 रुपए ऑनलाइन आवेदन लेने के कारण दिए सख्त निर्देश, कॉमन सर्विस में आवेदन के लिए नगर परिषद व समितियां अभिभावकों को करेंगी जागरूक
खबरें और भी हैं...