पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सत्ता के लिए पार्टियां करती हैं बहुत से वादे : निर्मल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाहरी नेताओं ने राजनीतिक ताकत तो इस क्षेत्र से पाई, लेकिन काम किसके किए यह पता नहीं है। इसलिए अब हरियाणा लोकतंत्र मोर्चा का गठन करके इस क्षेत्र की राजनीतिक ताकत को मजबूत करने के अलावा सभी को स्वास्थ एवं शिक्षा बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने प्रमोद त्यागी द्वारा कराई बैठक में उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा सत्ता पाने के लिए जनता से बहुत सारे वादे किए जाते हैं। लेकिन सत्ता पाने के बाद उनको पूरा कर पाने में असमर्थ होने पर जनता का ध्यान भटकाने के लिए अन्य मुद्दों को उठा तो दिया जाता है, लेकिन इससे राजनीतिक दलों के प्रति जनता के विश्वास में कमी आ जाती है। क्षेत्र की सिंचाई की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने 1982 में दादूपुर नलवी नहर को स्वीकृत कराया, लेकिन भाजपा ने इसे बंद करा दिया है। मौके पर अंबाला जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष ब्रह्मपाल राणा, खंड कांग्रेस के पूर्व प्रधान जसवंत सिंह सरावां, रामसरूप पांडों, प्रमोद त्यागी, पुष्पेंन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र कुमार, आयुष गौरी, कमलजीत, कृष्ण जागधौली, महिंद्र भूखड़ी व सुशील भी माैजूद रहे।

साढौरा | पूर्व मंत्री निर्मल सिंह समर्थकों को संबोधित करते हुए।
खबरें और भी हैं...