पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Party Is Dependent On The Hard Work Of The Worker Kambej

कार्यकर्ता की मेहनत पर निर्भर है पार्टी : कांबाेज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक हलका रादौर के ससौली स्थित हीरा फार्म में हुई। जिसमें पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज मुख्यातिथि रहे। कांबाेज ने फर्कपुर मंडल के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष देवकीनंदन का अभिनंदन करते हुए कहा कि यह पद सिर्फ एक पद नहीं बल्कि बड़ी जिम्मेदारी है, जो पार्टी ने उन्हें प्रदान की है। इसलिए इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और लगन से निर्वहन करें। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कर्णदेव कांबोज ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की मेहनत पर निर्भर करती है। अगर कार्यकर्ता ईमानदारी से संगठन के लिए कार्य करता है तो वह संगठन ही मजबूत होता है। हमें एक-एक कार्यकर्ता को साथ लेकर चलना है। कार्यकर्ता किसी भी समय अपने किसी भी कार्य के लिए उनके पास आ सकता हैं। मौके पर मेयर मदन चौहान, प्रदेश सह प्रवक्ता भारत भूषण जुयाल, सुरेंद्र चीमा, कर्मवीर, सेवा सिंह, हरपाल सिंह, रवि मोदगिल, संजीव वर्मा, संदीप वर्मा, नसीम खान, जगदीश बब्बर, शशि दुरेजा, रणजोध सिंह, प्रदीप सिसौदिया, लवली मान, केदारनाथ, गुरनाम सिंह व सादा सिंह मौजूद थे।

जठलाना | नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष को सम्मानित करते पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज।
खबरें और भी हैं...