- Hindi News
- National
- Rajound News Haryana News Passenger Program Will Be Considered As International Forest Day
इंटरनेशनल फाॅरेस्ट डे के रूप में मनेगा राहगीरी कार्यक्रम
कैथल | नगराधीश सुरेश राविश ने कहा कि 15 मार्च रविवार को चंदाना गेट में राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस बार राहगीरी कार्यक्रम का थीम इंटरनेशनल फाॅरेस्ट डे होगा। राहगीरी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाएं भी आयोजित की जाएंगी। नगराधीश गुरुवार को राहगीरी कार्यक्रम को लेकर लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उनके साथ डीएसपी बलजिंद्र सिंह भी मौजूद रहे। नगराधीश ने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम में लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक किया जाएगा। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा हेल्थ चेकअप कैंप का भी आयोजन किया जाएगा। विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी आमजन को दी जाएगी।