- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News Passengers Did Not Get Tickets At The New Railway Station Passengers Were Standing In Queues The Vendor Closed The Window Saying That The Ticket Was Over
नए रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को नहीं मिली टिकट, यात्री कतारों में खड़े थे, वेंडर ने टिकट खत्म होने की बात कहकर बंद कर दी खिड़की
सुबह करीब 10:20 बजे जींद से कुरुक्षेत्र जाने वाली गाड़ी के लिए कैथल नए रेलवे स्टेशन पर सभी यात्रियों को टिकट नहीं मिल सकी। यात्री कतार में खड़े थे कि वेंडर ने टिकट खत्म होने की बात कहकर खिड़की बंद कर दी। दर्जनों यात्रियों ने बिना टिकट के ही सफर किया। वहीं कुछ यात्रियों ने ग्योंग स्टेशन पर उतरकर अपने लिए टिकट खरीदा। कैथल से कुरुक्षेत्र जाने के लिए स्टेशन पर खड़े यात्री जगतार, देवेंद्र, राजबीर चंदाना, सुभाष, रामचंद्र व विजय ने बताया कि टिकट काउंटर के बाहर काफी भीड़ थी। खिड़की समय पर खुल गई थी, लेकिन कुछ देर बाद ही टिकट खत्म हो गई। वे काफी देर से कतार में खड़े थे। जब उन्हें पता चला तो परेशान हो गए, क्योंकि पहले भी ऐसा कई बार हो चुका है। टिकट खत्म होने का कारण पूछा तो वेंडर बदतमीजी करने लगा। पहले भी यही होता रहा है। रेलवे टिकट वेंडर पर लगाम नहीं लगाता जहां भी टिकट काउंटर ठेके पर दिए गए हैं वहां यही हाल है। विशेषकर सुबह और देर रात के समय तो कभी भी टिकट नहीं मिलते हैं। जब चेकिंग होती है तो टिकट नहीं होने पर अपमानित होना पड़ता है और टिकट नहीं मिलने की बात कहें तो चेकर किसी अन्य साधन से यात्रा करने की बात कहते हैं।
कुछ महीने पहले भी हुआ था हंगामा| नए रेलवे स्टेशन पर कुछ महीने पहले भी यात्रियों ने टिकट नहीं मिलने पर हंगामा किया था। उस समय तो वेंडर काउंटर पर ही मौजूद नहीं था। यात्री टिकट के इंतजार में घंटों खिड़की पर खड़े रहते हैं, लेकिन कभी खिड़की खुलती नहीं और कभी टिकट बीच में ही खत्म हो जाते हैं।
कुरुक्षेत्र से लाने पड़ते हैं टिकट, टीक स्टेशन पर भी नहीं मिलते
कैथल नए रेलवे स्टेशन के साथ ही ग्योंग और टीक स्टेशन का भी यही हाल है। यहां भी यात्रियों को अक्सर टिकट नहीं मिलता। टीक में पिछले कई महीनों से काउंटर ही नहीं खुला है। इसके लिए सबसे बड़ी समस्या कुरुक्षेत्र से टिकट लाने पड़ते हैं। कैथल स्टेशन पर एक ही काउंटर होने से टिकट नहीं मिल पाते हैं। वहीं कुरुक्षेत्र भी ठेकेदारों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। रोजाना टिकट लाने में देरी हो जाती है।
उन्होंने समस्या को लेकर सभी स्टेशनों का निरीक्षण भी किया था। ठेकेदारों को भी कुछ समस्याएं हैं। अब इसका स्थाई समाधान करवा दिया जाएगा। अगले कुछ दिनों में कैथल पुराने रेलवे स्टेशन पर एक अतिरिक्त टिकट खिड़की खुल जाएगी। अब नए रेलवे स्टेशन व ग्योंग स्टेशन वेंडर को कैथल से ही टिकट मिल जाया करेंगे। उसके बाद समस्या नहीं आएगी।
विनोद कुमार, कॉमर्शियल इंस्पेक्टर, उत्तर रेलवे, कुरुक्षेत्र।
कैथल| नए रेलवे स्टेशन पर बंद खिड़की के बाहर टिकट के इंतजार में खड़े यात्री।