- Hindi News
- National
- Karnal News Haryana News Passers Are Facing Problems Due To Deep Pits In The Road
सड़क में गहरे गड्ढाें से राहगीरों को हो रही है परेशानी
निसिंग | गांव औंगद से कतलाहेड़ी जाने वाली सड़क पर बने गड्ढे राहगीरों व ग्रामीणों के लिए मुसीबत बने हुए हैं। इसकी तरफ संबंधित विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों व राहगीरों में सुभाष राणा औंगद, रतन सिंह, कुलदीप, परवीन शर्मा व शमशेर सिंह सहित अन्य का कहना है कि औंगद से कतलाहेड़ी की तरफ जाने वाली सड़क काफी समय से खस्ताहाल है, जिसकी तरफ संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहा है। सड़क में गहरे गड्ढाें की वजह से वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
रात के समय में गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे कई बार वाहन चालक चोटिल भी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि निसिंग से जुंडला जाने के लिए राहगीर गांव औंगद से सीधा जुंडला की तरफ जाते थे, लेकिन उस सड़क पर निर्माण कार्य के कारण राहगीर औंगद से कतलाहेड़ी होकर जुंडला, बांसा, प्योंत, पक्का खेड़ा सहित अन्य गावों में जाने के लिए इसी मार्ग का उपयोग कर रहे हैं। खस्ताहाल में पड़ी सड़क के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी ग्रामीणों व राहगीरों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।