पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pundri News Haryana News Patanjali Mahila Yoga Samiti Organized Blood Donation Camp Collected 75 Units Of Blood

पतंजलि महिला योग समिति ने लगाया रक्तदान शिविर, 75 यूनिट रक्त एकत्रित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पतंजलि महिला योग समिति शाखा पूंडरी द्वारा स्थानीय कार्यालय में महिला दिवस के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शुभारंभ हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन रणधीर गोलन के पुत्र अमित गोलन ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर किया। शिविर में रक्तदाताओं द्वारा 75 यूनिट रक्त दान किया गया। गोलन ने कहा कि शाखा द्वारा किया गया यह प्रयास सराहनीय है। रक्तदान महादान होता है। रक्त देने से शरीर में कोई विकार नहीं आता है, बल्कि कई प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलता है। आयोजक बबीता अहलुवालिया ने मुख्यातिथियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डाॅ. संध्या आर्य, ममता गोलन, किरण, विजेता कौशिक, उर्मिल गोयल, रणजीत कौर, निकिता, अनिल आर्य, अजीत सिंह, सुरेंद्र अहलुवालिया, ओमप्रकाश गोलन, स. बख्शीश सिंह व उपेंद्र वालिया भी मौजूद थे। महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी किए प्रस्तुत . समिति द्वारा कार्यालय में शिविर के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला स्त्री विशेषज्ञ डाॅ. सीमा भटनागर, डाॅ. ब्रीति, मोनिका व नपा चेयरपर्सन संतोष खुराना ने शिरकत की। महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया।

खबरें और भी हैं...