पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Asandh News Haryana News Patient Dies In Ravindra Hospital Family Members Impose Negligence On Doctor

रविंद्रा अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनाें ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का अारोप

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पानीपत | मॉडल टाउन ‌स्थित रविंद्रा अस्पताल में दुकानदार बलदेव की स्टंट डालने के 7 घंटे बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि डॉक्टराें ने इलाज के दौरान लापरवाही बरती है। वहीं, मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पीजीअाई रोहतक में रेफर किया है। आठ मरला के सागर ने बताया कि 44 वर्षीय पिता बलदेव की जाटल रोड पर मीट कार्नर की दुकान है। गुरुवार काे उनके सीने में दिक्कत हुई ताे उसे रविंद्रा अस्पताल में पहुंचे थे। वहीं, रविंद्रा अस्पताल के मालिक डाॅ. अाशुताेष कालड़ा ने बताया कि ब्लाॅकेज में छल्ला डालने के बाद भी हार्ट काम नहीं कर रहा था, क्याेंकि खून की कमी के कारण हार्ट डैमेज हाे चुका था। डाॅक्टर ने पूरी रात मेहनत की। लेकिन फिर भी परिजन जो आरोप लगा रहे है कि स्टंट गलत डाला है, वह अाराेप पूरी तरह गलत हैं। माॅडल टाउन चाैकी इंचार्ज ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर फिलहाल 174 की कार्रवाई की है, पोस्टमार्टम के लिए शव को रोहतक भेजा गया है।
खबरें और भी हैं...