पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Jhajjar News Haryana News Pay Special Attention To Cleanliness And Hygiene In The Police Line Dig

पुलिस लाइन में सफाई व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें: डीआईजी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

झज्जर |डीआईजी अशोक कुमार ने पुलिस लाइन का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों व थाना प्रबंधकों की मीटिंग लेने के बाद पुलिस लाइन का निरीक्षण करते व्यवस्थाओं के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन एरिया में साफ-सफाई व स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने पार्क के रखरखाव व साफ-सफाई व मरम्मत आदि के संबंध में जरूरी निर्देश किए। उन्होंने जिला पुलिस के बेड़े में शामिल वाहनों की बारीकी से जानकारी ली। वाहनों का संचालन व उनकी कार्य क्षमता के बारे में जाना। डीआईजी ने पुलिस लाइन स्थित एडम ब्लॉक का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने स्वच्छता व रख-रखाव बारे जरूरी निर्देश दिए।
खबरें और भी हैं...