- Hindi News
- National
- Ratia News Haryana News Peace Can Be Found In Life By Giving Up Violence Sin And Selfishness Jain Sadhvi
हिंसा, पाप और स्वार्थ को छोड़ने से जीवन में शांति को पाया जा सकता है : जैन साध्वी
महासाध्वी शीतल महाराज व अन्य जैन साध्वियां अपनी शिष्य मंडली के साथ गांव चंदो कलां से पद विहार कर शुक्रवार को रतिया के मंडी रोड स्थित जैन स्थानक में पहुंची।
रतिया पहुंचने पर जैन श्रद्धालुओं द्वारा साध्वियों का भव्य स्वागत किया गया। जैन स्थानक में साध्वियों ने कहा कि उन्होंने कहा कि हिंसा, पाप और स्वार्थ को छोडऩे से इस जीवन में शांति को पाया जा सकता है और जो व्यक्ति जीवन में शांति को पा लेता है वह इस जीवन में तो महान बनता ही है आगामी जीवन में भी वह महान व्यक्ति के रूप में ही जन्म लेता है। जैन साध्वियों ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने आसपास और पड़ोसी से भाईचारा बनाकर रखना चाहिए और उनके सुख-दुख के कार्यों में हमेशा बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। बता दें कि जैन स्थानक में जैन साध्वियां प्रतिदिन सुबह सवा 8 बजे से लेकर साढ़े 9 बजे तक प्रवचन करेंगी।
रतिया। जैन स्थानक में प्रवचन करतीं जैन साध्वियां