- Hindi News
- National
- Alewa News Haryana News Pegan Pax Ghatela Farmers Continue To Protest Against Not Taking Action Against Bank Personnel
पेगां पैक्स घाेटाला : बैंक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने के विरोध में किसानों का धरना जारी
पेगां पेक्स कर्मचारियों द्वारा किए किसानों के साथ खाद व नकदी के लेनदेन में किए घोटाले की जांच में एसटीएफ द्वारा बैंक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने के विरोध में किसानों द्वारा दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को दसवेें दिन भी जारी रहा।
धरने को संबोधित करते हुए किसान बलजीत सिंह ने कहा कि अगर पुलिस द्वारा जल्द ही इस घोटाले में शामिल पेगां सहकारी समिति लिमिटेड बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की गई तो गांव के किसान गृह मंत्री अनिल बिज से मिलकर न्याय की गुहार लगाएगें। धरने में श्रीपाल, सतबीर, धर्मबीर, इंद्र सिंह, चांदी राम, पाला राम, छज्जु, पवन, गौरीदत व मांगेराम समेत काफी किसान शामिल रहे। वही दूसरी और पुलिस द्वारा किसानों के साथ खाद व नकदी के मामले में घोटाला करने के आरोपी सेल्समैन थुआ निवासी जगन की पुलिस रिमांड की समय अवधि समाप्त होने के बाद गुरुवार को जींद अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।