- Hindi News
- National
- Yamunanagar News Haryana News Penash 10 Fashion Show At Dav On March 21 Bollywood Actress Padmini Kolhapuri To Be Chief Guest Dr Gupta
डीएवी में पेनाश-10 फैशन शो 21 मार्च को, बॉलीवुड एक्ट्रेस पदमिनी कोल्हापुरी होंगी चीफ गेस्ट ः डॉ. गुप्ता
डीएवी गर्ल्स कॉलेज में पेनाश-10 के नाम से 21 मार्च को फैशन शो होगा। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस पदमिनी कोल्हापुरी बतौर मुख्यातिथि आएंगी। इससे पहले 16 से 20 मार्च तक कॉलेज में फैशन वीक मनाते हुए महिला सशक्तिकरण सहित विभिन्न थीम पर गतिविधियां होंगी। ये बात कॉलेज प्रिंसीपल डॉ. विभा गुप्ता ने कही।
उन्होंने शुक्रवार को फैशन डिजाइनिंग एंड कॉस्मेटोलॉजी डिपार्टमेंट की एचओडी डाॅली लांबा के साथ पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि 21 मार्च को कॉलेज सभागार में हो रहे फैशन-शो में फैशन डिजाइनिंग एंड कॉस्मेटोलॉजी की ग्रेजुएशन व पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहीं 200 छात्राएं हिस्सा लेंगी। खास बात यह होगी कि फैशन शो में पेश किए जाने वाले डिजाइनर कपड़े और रैंपवॉक के लिए मॉडल और उनके मेकअप के लिए बाहर से कोई मदद नहीं ली गई है जबकि कपड़े खुद छात्राओं के तैयार किए हुए हैं। रैंपवॉक भी खुद करेंगी और उनका मेकअप भी वहीं करेंगी।
16 मार्च को महिलाओं पर एसिड अटैक पर पोस्टर मेकिंग से शुरू होगा वीक| एचओडी डोली लांबा ने बताया कि 16 मार्च को महिलाओं पर होने वाले एसिड अटैक पर छात्राओं के बीच पोस्टर मेकिंग से फैशन वीक की शुरुआत होगी। इसके बाद हर दिन 21 मार्च तक इवेंट होंगे। 18 मार्च को एसिड अटैक पर बनीं छपाक फिल्म भी दिखाई जाएगी।
यमुनानगर| जानकारी देतीं डीएवी गर्ल्स कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. विभा गुप्ता व विभागाध्यक्ष डोली लांबा।