लंबित इंतकाल का कार्य दस दिन में निपटाएं
गोहाना | एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने पटवारियों को लंबित कार्य दस दिन में पूरा करने का लक्ष्य दिया था। सोमवार को उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की मीटिंग ली। पटवारियों को लंबित पड़े इंतकाल पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए। कहा कि लोगों के कार्य प्राथमिकता के आधार पर करें । जिससे लोगों को बार-बार चक्कर न काटने पड़ें । उन्होंने कहा कि जो भी लोग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रिपोर्ट लिखवाने के लिए आते हैं, रिकार्ड देखकर नियमानुसार ही रिपोर्ट लिखें। एसडीएम ने कहा कि पिछले दिनों हुई बरसात से फसलों को नुकसान होने की शिकायत लेकर किसान उनके पास पहुंच रहे हैं इसलिए वे अपने-अपने क्षेत्र में नजर बनाए रखें। अपने स्तर पर भी एक आंकड़ा तैयार करके रखें।