पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kaithal News Haryana News People Are Disturbed By The Dirty Water Stored On The Road On Kithana Road

किठाना मार्ग पर सड़क पर जमा गंदे पानी से लोग परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजौंद | किठाना मार्ग पर ज्ञानदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क के साथ खड़ा गंदा पानी लोगों के लिए जी का जंजाल बनकर रह गया है। लंबे समय से स्कूल प्रशासन, विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन को अवगत करवाया, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। बता दें कि नगर से निकलने वाला गंदा पानी यहां भर जाता है जिससे पानी निकासी की इससे आगे कोई व्यवस्था नहीं की गई। दूसरा बरसात का पानी भरने से यहां से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पानी निकासी की स्थाई व्यवस्था हो ताकि लोगों को दुर्गंध से छुटकारा मिल सके।
खबरें और भी हैं...