- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News People Of Sector 20 Upset Water Is Not Reaching The Tanks Due To Low Pressure
सेक्टर-20 के लोग परेशान, कम प्रेशर होने से टंकियों तक नहीं पहुंच रहा पानी
सेक्टर-20 के करीब 600 परिवार पिछले चार दिनों से पेयजल की किल्लत से जूझ रहे हैं। सेक्टर निवासियों की शिकायत है कि हुडा विभाग के अधिकारी पानी के किल्लत की शिकायत करने के बाद भी समस्या को अनदेखा कर रहे हैं। हुडा वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व प्रधान वरुण मित्तल, राम प्रताप गोयल, भीम सेन वधवा, मनीष सिंगला, प्रताप तंवर, संजय गर्ग, मधुर मित्तल, मदन मोहन ने बताया कि चार दिनों से पानी टंकियों तक ही नहीं पहुंच रहा है।
पानी का प्रेशर कम होने के कारण पूरा सेक्टर पानी के लिए परेशान हैं। लोग कभी हुडा विभाग तो कभी पार्षद को फोन करके पानी की शिकायत कर रहे हैं। वे लोग कई बार एसडीई को फोन लगा चुके हैं, लेकिन उनका फोन स्वीच ऑफ आता है। जिसके बाद एक्सइएन को फोन करके शिकायत दर्ज करवाई गई है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-19 व 20 में दस ट्यूबवेलों से पानी सप्लाई किया जाता है।
इसमें एक टयूबवेल सात नंबर 15 दिनों से खराब है। जिस कारण पूरी व्यवस्था ठप हो रही है।
उन्होंने बताया कि इससे पहले दस दिनों तक पानी में रेत आता रहा। उस समय भी अधिकारियों को सूचित किया गया था। अब वो समस्या तो ठीक है। सेक्टर वासियों ने कहा कि अगर सोमवार को समस्या का हल नहीं हुआ तो वे डीसी सभी लोग डीसी के पास शिकायत लेकर जाएंगे।
ट्यूबवेलों पर टाइमर लगाए गए हैं। कहीं टाइमर में समस्या न हो इसलिए अधिकारियों को चेकिंग के आदेश दिए गए हैं। सुबह अधिकारियों ने बताया था कि पानी पहुंच रहा है। अगर अब भी परेशानी है तो दोबारा से चेकिंग की जाएगी। जो भी समस्या होगी उसे दूर किया जाएगा।
रवि कुमार, एक्सइएन हुडा विभाग
_photocaption_सेक्टर-20 घरों में पीने का पानी न पहुंचने पर रोष जताते हुए हुडा वासी।*photocaption*