पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाल आश्रम में बच्चों के साथ लोगों ने खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लाडवा शहर में मंगलवार को होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली पर्व पर लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। लोगों ने शहर के बालआश्रम में रह रहे बच्चों के साथ जाकर होली पर्व मनाया। बच्चों को रंग व जरूरत की वस्तुएं भी वितरित की गई। लाडवा के श्री राधा-कृष्ण सेवा मंडल की ओर से होली महोत्सव के दौरान शहर में मंगलवार को पांचवीं पालकी यात्रा भी निकाली गई। इसमें भक्तों ने पालकी यात्रा का भव्य स्वागत किया। लाडवा थाना प्रभारी राजपाल ने कहा कि होली के दिन पुलिस कर्मचारियों ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपनी नौकरी की। कस्बे में कहीं भी लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ।

खबरें और भी हैं...