लोगों ने हवन कर की सुख-शांति की कामना
जठलाना| होली के अवसर पर गांव के लोगो की सुख शांति व समृद्धि के लिए अलाहर गांव की पंचायत द्वारा हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। आहुति डालकर क्षेत्र के लोगों की सुख शांति व समृद्धि की कामना की। ग्रामीणों ने कोरोना वायरस से भी प्रदेश की सुरक्षा की कामना ईश्वर से की। गांव के सरपंच गोपाल कृष्ण ने बताया कि होली का पर्व एक पवित्र पर्व है, जो हिंदू रीति रिवाज के साथ पूरे देश में भाईचारे के साथ मनाया जाता है। यह देश की एकता व अखंडता का प्रतीक भी है। लेकिन इस वर्ष होली के मौके पर लोगो में कोरोना वायरस का डर भी देखा जा रहा है। मौके पर अमित, राजेश, मनीष, पुन्नू लाल, विक्की, अमरसिंह, राजकुमार, कमल, रमेश व सचिन इत्यादि मौजूद थे।