- Hindi News
- National
- Kaithal News Haryana News People Received Offerings In The Bhandara On The Full Moon Day
पूर्णिमा पर लगे भंडारे में लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
कलायत | सोमवार को स्व. श्री जेठू राम सिंगला परिवार के सदस्यों ने मंदिर परिसर में विशाल भंडारा लगाया। भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने में परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए अग्रवाल सेवा समिति के पदाधिकारी व सदस्यों के साथ श्रद्धालुओं द्वारा भी सेवा की गई। फाल्गुन माह की पूर्णिमा को श्रद्धालुओं की पूरी भीड़ मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंची हुई थी। सेवा समिति प्रधान संजय सिंगला सहित पदाधिकारी मदन लाल कांसल, कैलाश गुप्ता, सुरेंद्र बंसल, तनुज कांसल, मा. नफे सिंह, राजेंद्र बंसल, पवन सिंगला, सोनू गोयल, संजय गर्ग, विपुल सिंगला, विजय गर्ग, अनिल गोयल, राजेश मित्तल, शंभू गर्ग, सुशील कांसल, महेंद्र गर्ग, नरेश गुप्ता, सुरेश गर्ग, राहुल मित्तल, रामनिवास गर्ग, अश्विनी मित्तल, राजेंद्र गोयल, ओमप्रकाश सिंगला, सुभाष जिंदल, मा. वेदप्रकाश गोयल, रामनिवास जैन, गुलशन कांसल, अशोक सिंगला, प्रदीप सिंगला, सोनू गर्ग व राजेंद्र अग्रवाल सहित अन्य श्रद्धालुओं द्वारा सेवा दी गई।