- Hindi News
- National
- Radaur News Haryana News People Sought Protection Of Family From Lord Narayana By Worshiping Holika
होलिका का पूजन कर लोगों ने भगवान नारायण से मांगी परिवार की सुरक्षा
पश्चिमी यमुना नहर रादौर के पक्के घाट पर सोमवार की शाम को होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। लोगों ने पक्का घाट पहुंचकर होलिका माता की पूजा अर्चना की। प्रक्रिमा कर अपने परिवारों की सुख शांति की कामना की। सोमवार की देर शाम पक्के घाट पर होलिका दहन किया गया, जिसे देखने लोग पहुंचे थे।
दंडी स्वामी महेशाश्रम महाराज ने बताया कि हिरण्यकश्यप की बहन होलिका द्वारा भगत प्रहलाद को गोद में लेकर विशाल चिता के ऊपर भस्म करने के लिए बैठी थी, लेकिन खुद ही होलिका भस्म हो गई। भक्तों संतों ने उस चिता पर परिक्रमा करते हुए अपनी श्रद्धासुमन अर्पित कर भगवान नारायण से प्रार्थना की थी कि हे प्रभु अपने भक्त प्रहलाद की रक्षा करें। संसार में ऐसे किसी भक्त के ऊपर होलिका नाम की राक्षसी का प्रभाव न हो, ऐसा आशीर्वाद प्रदान करे। तब भगवान नारायण की कृपा से ऐसी चक्रवात चली, जिसके प्रभाव से होलिका का चादर उड़कर भक्त प्रहलाद से लिपट गया।
अग्नि देव के दिए हुए वरदान के अनुसार उस चादर के द्वारा प्रहलाद की रक्षा की गई। होलिका का दहन हो गया तभी से पुरा सनातन हिंदू समाज होलिका का पूजन कर भगवान नारायण से अपनों बच्चों सहित परिवार की रक्षा के लिए पूजन कर वरदान मांगते आ रहे हैं। इस अवसर पर शिवकुमार, मोनू, गोलू, दीप आदि मौजूद थे।
रादौर | पक्का घाट पर होलिका की पूजा करते श्रद्धालु।