- Hindi News
- National
- Ladwa News Haryana News People Wished For Happiness Of Family And Peace By Burning Holika
होलिका दहन कर लोगों ने की परिवार की सुख शांति की कामना
होली पर्व पर शहर के हिनौरी चौक, खेड़ा मार्केट, महावीर कॉलोनी, लाडवा अनाजमंडी पर शहर की महिलाओं ने होलिका दहन से पहले होली की पूजा की। शाकुंभरी देवी मंदिर के पुजारी नरेश नौटियाल ने बताया कि होलिका दहन से पहले होली की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि होली की पूजा करते समय पूजा करने वालों को होलिका के पास जाकर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके होली की पूजा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि होली की पूजा करने के लिए जल, माला, रोली, चावल, पुष्प, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी, मूंग, बताशे और गुलाल से श्रद्धालुओं ने होली की पूजा की। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से परिवारों में सुख समृद्धि आती है।