- Hindi News
- National
- Bhiwani News Haryana News People39s Awareness Is Also Important For Census 2021 Dc
जनगणना 2021 के लिए लोगों में जागरूकता भी जरूरी: डीसी
भिवानी | जनगणना के लिए आमजन में जागरूकता भी जरूरी है ताकि वे गणना कार्य में लगे कर्मचारियों या अन्य गणकों को सही तथ्यात्मक जानकारी दे सकें। जनगणना के आधार पर ही किसी भी देश की नीतियां व कार्य योजना का निर्धारण किया जाता है।
डीसी अजय कुमार ने बुधवार को लघु सचिवालय परिसर में जनगणना से संबंधित जागरूकता सामग्री लगाने के दौरान अपने संदेश में कही। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य का प्रथम चरण एक मई से 15 जून तक चलेगा। द्वितीय चरण नौ फरवरी से 28 फरवरी 2021 तक चलेगा। इसी प्रकार से बेघर परिवारों की गिनती का कार्य 28 फरवरी 2021 रात्रि को होगा। उन्होंने बताया कि एक मार्च से 5 मार्च तक रिवीजनल राउंड चलेगा। डीसी ने बताया कि जनगणना विकास की पूंजी होती है और समाज के निर्माण का आधार है। उन्होंने बताया कि लोगों में जनगणना के लिए जागरूकता जरूरी है। जिला सांख्यिकीय अधिकारी शिव तेज ने बताया कि जनगणना-2021 के लिए लोगों में जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर एडीसी डॉ. मनोज कुमार, जिला राजस्व अधिकारी प्रमोद चहल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
लघु सचिवालय परिसर में जनगणना से संबंधित जागरूकता सामग्री लगाने के दौरान मौजूद डीसी अजय कुमार व अन्य।