पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Fatehabad News Haryana News People39s Youth Meeting Held District Conference Satbir Became Head

जनवादी नौजवान सभा ने किया जिला सम्मेलन, सतबीर बने प्रधान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारत की जनवादी नौजवान सभा द्वारा फतेहाबाद के शहीद उधम सिंह भवन में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की शुरुआत में सतबीर सिंह ने संगठन का झंडारोहण किया। सम्मेलन की अध्यक्षता सतबीर, देवदर्शन ने की व संचालन शाहनवाज एडवोकेट व विनोद कुमार द्वारा किया गया। सम्मेलन में नई 17 सदस्यीय जिला कमेटी के चुनाव किया गया। इसमें जिला प्रधान सतबीर सिंह, सचिव शाहनवाज, उपप्रधान देवदर्शन वअमन, सह सचिव विनोद, कैशियर जगविंदर को चुना गया वहीं सुभाष, विक्रम, विनोद, विक्रम डूल्ट, भगत सिंह, पवन, अमनदीप, दीपक, अमन, मणि, सोनू, विक्की को जिला कमेटी सदस्य चुना गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सभा के पूर्व महासचिव दिनेश सिवाच ने कहा कि वर्तमान दौर में युवा समुदाय के समक्ष विकराल चुनौतियां हैं।

ये चुनौतियां युवाओं के जीवन को तो प्रभावित कर ही रही हैं, साथ में समाज में भी गंभीर संकट को बढ़ावा दे रही हैं। युवाओं में इन चुनौतियों के खिलाफ असंतोष भी सामने आ रहा है। यह जरूरी हो गया है कि इन चुनौतियों पर समाज में सामूहिक विचार विमर्श हो।

खबरें और भी हैं...