पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dhand News Haryana News Performed Sacrificial Rituals With Vedic Mantras

वैदिक मंत्रों के साथ करवाया यज्ञोपवित संस्कार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कैथल | राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा द्वारा गांव किठाना में दो दिवसीय आर्य प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। सत्र में गांव घाेघड़ियां जींद से आए आचार्य कुलबीर ने नए सत्रार्थिर्यं को वेद व उनके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी को वैदिक धर्म के बारे में बताया और इन पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि एक निराकार ईश्वर को जानें और फिर उसे मानकर उसकी संध्या और उपासना करें। अंतिम सत्र में उन्होंने सत्रार्थियों का हवन यज्ञ व वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञोपवित संस्कार करवाया गया। मौके पर सभा के मुख्य कार्यकर्ता नितिन आर्य, कृष्ण आर्य, बबलू आर्य, विकास आर्य, कुशल आर्य, बलकार आर्य, राहुल आर्य व प्रवीण आर्य मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...