- Hindi News
- National
- Sirsa News Haryana News Performing Havan Yagya Not Only Makes God Happy But Also Purification
हवन यज्ञ करने से न सिर्फ भगवान खुश होते हैं बल्कि शुद्धि भी मिलती है
सिरसा | हवन यज्ञ में डाली गई आहुति ईश्वर को अर्पित होती है। हवन यज्ञ करने से न केवल भगवान खुश होते हैं, बल्कि हमारेे घर एवं संस्थान की शुद्धि भी होती है। यह बात जीओ गीता परिवार सिरसा के प्रमुख लेखराज सचदेवा ने गोबिंद नगर में ठठई निवास पर सक्रांति के उपलक्ष्य में किए गए हवन यज्ञ के दौरान कही।
महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज की पावन प्रेरणा से हवन यज्ञ संपन्न हुआ और सभी लोगों ने हवन यज्ञ में आहुति डाली व आरती की। लेखराज सचदेवा ने सक्रांति के महत्त्व से भी सभी को रू-ब-रू करवाया। इस मौके पर इशांत ठठई, परविंद्र ठठई, निशा ठठई, राजू अरोड़ा, यादवेंद्र गौत्तम, गोबिंद वधवा, मनोज सचदेवा, जीवन कालड़ा, अनिल कंदोई, बलदेव दाबड़ा, देवेंद्र मिगलानी, राजकुमार, मनीष मेहता, कृष्ण अरोड़ा, कृष्ण अनेजा, आदर्श बयाना, सुनीता सचदेवा, भावना अरोड़ा, उषा मेहता, पुष्पा अरोड़ा, ढोलसी मेहता, रंजना मेहता, स्नेह गौत्तम, तृप्ता अरोड़ा, कांता कथूरिया, शीला अरोडा, सुरिंद्र कौर, सुषमा बयाना, सुषमा अरोड़ा, ललिता गर्ग भी मौजूद थे।