कर्मियों के साथ लूटपाट करने के आरोपी काबू
राई | टीडीआई सिटी में 7 फरवरी को कार सवार युवकों ने गोली मारने की धमकी देकर डोमिनोज पिजा के दो कर्मचारियों को लूट लिया था। आरोपियों के हाथों में पिस्तौल थी। कुंडली थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पबनेरा निवासी राजबीर सिंह ने बताया था कि वह टीडीआई माल स्थित डोमिनोज पिजा में काम करता है।
7 फरवरी की देर रात अपने साथी सुनील के साथ कमरे पर जा रहा था। इस बीच उनके पास एक कार रुकी। कार सवार दो युवकों ने पिस्तौल निकाल ली और गोली मारने की धमकी दी। उन्होंने दोनों से बैग छीन लिए और कार से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी सचिन पुत्र बिजेन्द्र व विकास पुत्र मदनलाल निवासी नांगल कलां को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।