पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

व्यक्ति लापता, अज्ञात पर मामला दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जींद | शहर की नेताजी काॅलोनी से एक व्यक्ति के लापता होने पर शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में नेताजी काॅलोनी निवासी महिला राधा ने बताया कि तीन मार्च से उसका पति कृष्ण कुमार घर से गायब है।

आसपास तथा रिश्तेदारियों में पता करने पर भी उसके पति का कोई सुराग नहीं लगा। महिला ने बताया कि उसका पति कृष्ण पटियाला चौक पर नाई की दुकान चलाता था। तीन मार्च मंगलवार को वह सुबह ही घर से कहीं चला गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। उन्होंने अपने स्तर पर भी कृष्ण की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पर भी पता नहीं चला। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके पति का किसी ने अपहरण कर कहीं छिपा दिया है।
खबरें और भी हैं...