- Hindi News
- National
- Ladwa News Haryana News Philanthropist Self In The City Chowk Will Be Built In Memory Of Meharchand
शहर में समाजसेवी स्व. मेहरचंद की स्मृति में बनाया जाएगा चौक
कुरुक्षेत्र | प्रमुख समाजसेवी रहे स्व. मेहरचंद मेहंदीरत्ता की याद में अब शहर में जल्द ही चौक बनेगा। सोमवार को थानेसर नगर परिषद कार्यालय में हुई नप हाउस की मीटिंग में चौक के प्रस्ताव को मंजूरी दी। विधायक सुभाष सुधा ने चौक के प्रस्ताव को हाउस के समक्ष रखा जिस पर सभी पार्षदों ने एकमत से सहमति दी। बता दें कि शहर में उनकी याद में चौक के लिए काफी समय से मांग उठ रही थी। पहले भी यह मुद्दा उठा था। हालांकि तब भी इस पर सहमति बन हुई थी लेकिन नप हाउस में अब प्रस्ताव को मंजूरी दी। मेहरचंद मेहंदीरत्ता चेरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों की तरफ से नप से मांग की हुई थी। सोमवार को नप हाउस की बैठक में विधायक सुभाष सुधा ने इस प्रस्ताव से सभी पार्षदों को अवगत कराया जिस पर सभी पार्षदों ने अपनी सहमति दे दी। कहा कि उनकी याद में चौक बनना चाहिए। हालांकि अभी चौक को लेकर जगह पर मंथन चल रहा है लेकिन चौक कीर्ति नगर या पिपली थर्डगेट मार्ग पर बन सकता है।गौरतलब है कि प्रसिद्ध समाजसेवी मेहरचंद मेहंदीरत्ता की याद में ट्रस्ट व परिवार की तरफ से कीर्तिनगर में डिस्पेंसरी व लाइब्रेरी भी चलाई जा रही है जहां अब तक हजारों लोग स्वास्थ्य लाभ ले चुके हैं। वहीं ट्रस्ट की तरफ से उनकी पुण्यतिथि पर हर वर्ष मैगा ब्लड कैंप जैसे आयोजन किए जाते हैं। आठ वर्षों से चेरिटेबल डिस्पेंसरी व लाइब्रेरी चलाई जा रही है। ट्रस्ट प्रबंधक पंकज अरोड़ा बताते हैं कि ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष दो अगस्त को पिताजी की पुण्यतिथि पर मैगा ब्लड डोनेशन कैंप, निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर व जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री वर्दी वितरण जैसे आयोजन होते हैं। इसके लिए ट्रस्ट कोई सरकारी अनुदान नहीं लेता। सोमवार को नप हाउस में स्व. मेहंदीरत्ता की याद में चौक को मंजूरी देने पर ट्रस्ट सदस्यों ने विधायक सुभाष सुधा, नप चेयरपर्सन उमा सुधा समेत सभी पार्षदों व नप अधिकारियों का आभार जताया।