फूल सिंह बने किसान सभा के राज्याध्यक्ष
अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के 13वे राज्य सम्मेलन में कामरेड फूलसिंह श्योकंद को राज्य प्रधान तथा पूर्व विधायक कामरेड हरपाल सिंह को राज्य महासचिव चुना गया। कामरेड धर्मबीर सिंह कंवारी को कैशियर चुनते हुए 21 सदस्यीय कमेटी का चुनाव किया गया।
नवनिर्वाचित राज्य अध्यक्ष का. फूलसिंह श्योकंद ने बताया कि का. इंद्रजीत सिंह, का. प्रीत सिंह व मास्टर शेर सिंह को उपाध्यक्ष, दयानंद पूनिया, सुमित कुमार, सुरेंद्र सिंह, बलबीर सिंह ठाकन को सह सचिव चुना गया। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि व जलभराव से खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर जिला स्तर पर 13 मार्च को प्रदर्शन करते हुए आंदोलन किए जाएंगे।