- Hindi News
- National
- Kurukshetra News Haryana News Pihowa Patiala Road Will Improve By 25 Crore
सवा दो करोड़ से सुधरेगी पिहोवा-पटियाला रोड
पिहोवा | पिहोवा से पटियाला मार्ग की आखिरकार सरकार ने सुध ली। भट्टमाजरा से पंजाब बाॅर्डर पर टयूकर तक सड़क नए सिरे से बनेगी। शनिवार को खेलमंत्री संदीप सिंह ने सड़क निर्माण कार्य का उदघाटन किया। संदीप सिंह ने कहा कि उनका फोकस क्षेत्र में सड़क शिक्षा व संचार के साधनों पर है। किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए ये तीनों चीजें बहुत जरूरी हैं। निर्माण कार्य की गुणवत्ता के लिए सरकार ने एक कड़ा फैसला लिया है जिसके तहत पटियाला जाने वाली इस सड़क के रखरखाव का जिम्मा चार साल तक संबंधित कंपनी का ही रहेगा। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अमित मनूजा ने बताया कि सड़क के निर्माण पर दो करोड़ 21 लाख 22 हजार करीब खर्च आएगा। इसे चार माह की अवधि के अंदर पूरा करने का जिम्मा ठेकेदार को दिया है। इसके साथ ही गांव टीकरी से भेरियां तक शहर के बीचोंबीच गुजरने वाली सड़क का काम शुरू करने के लिए भी खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी माह के अंत तक सड़क का काम भी शुरू हो जाएगा।