पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Gohana News Haryana News Pipeline Level Elevated In Minor Not Enough Water Is Reaching The Aquarium

माइनर में पाइप लाइन का लेवल ऊंचा, जलघर में नहीं पहुंच रहा है पर्याप्त पानी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गोहाना | बनवासा गांव के जलघर के तालाबों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच रहा है। माइनर से तालाब तक पानी पहुंचाने के लिए जो लाइन लगाई हुई है, उसका लेवल माइनर के बैड से ऊंचा है। माइनर में कम पानी होने पर तालाबों में पानी पहुंचना बंद हो जाता है। तालाबों में पानी कम होने पर तालाब समय से पहले खाली हो जाते हैं। इससे लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ता है।

बनवासा गांव में पेयजल सप्लाई देने के लिए जलापूर्ति विभाग ने जलघर बनाया हुआ है। जलघर में बरोदा माइनर से पानी की सप्लाई दी जाती है। बीते वर्ष सिंचाई विभाग ने बरोदा माइनर का नवनिर्माण करवाया था। नवनिर्माण के दौरान माइनर के बैड को थोड़ा गहरा किया गया है। माइनर का बैड गहरा होने से जलघर की पाइप लाइन ऊंची हो गई है। माइनर में पानी का स्तर अधिक होने पर ही पाइप लाइन में पानी पहुंचता है। पानी का स्तर कम होने पर तालाबों में पानी नहीं पहुंचता है। सर्दी का मौसम होने के चलते गांव में पानी की मांग कम रहती है। जल्दी ही गर्मी का सीजन शुरू हो जाएगा।

एसडीओ सुदेश ने बताया माइनर में जलघर की पाइप लाइन का लेवल ऊंचाई पर है। इससे तालाबों में पानी कम पहुंचता है। जल्दी ही पाइप लाइन का लेवल ठीक करवाया जाएगा। प्रयास है कि गर्मी के सीजन में ग्रामीणों को पेयजल किल्लत का सामना न करना पड़े।
खबरें और भी हैं...