पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Yamunanagar News Haryana News Plant More And More Plants To Keep The Environment Clean Deepak Aggarwal

पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपित करें: दीपक अग्रवाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बार एसोसिएशन के सभागार में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को सरकार की योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला सत्र न्यायधीश दीपक अग्रवाल ने रिबन काट कर किया। सभी स्टालों पर विभागों से जानकारियां हासिल की।

पूर्व जिला एवं सत्र न्यायधीश दीपक अग्रवाल ने न्यायिक परिसर में मोलसरी का पौधा रोपित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। न्यायधीश दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस प्रदर्शनी में जिला कारागार में कैदियों व हवालातियों द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट्स, अलमारी, अस्पतालों के लिए बेड, एलोवेरा जूस, गुलाब जल, एलोवेरा जैल इत्यादि प्रदर्शित किए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के डाक्टरों की टीमों ने कोरोना वायरस के बारे में लोगों को जागरूक किया। जिला कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही पेंशन व अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आपकी बेटी- हमारी बेटी, पोषण के पांच सूत्र, सखी वन स्टाप सेंटर के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। सखी, वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से प्रशिक्षित महिला कर्मचारी द्वारा महिलाओं की सेवा करने के लिए 24 घंटे उपलब्ध है। महिलाओं को किसी प्रकार की हिंसा या असुरक्षा होने पर वन स्टॉप केंद्र में कानूनी सहायता, आश्रय सुविधा, आपातकालीन सुविधा, परामर्श, स्वास्थ्य सेवा, पुलिस सहायता लेने के लिए 1091 तथा घर से ही परामर्श लेने के लिए 101 पर संपर्क किया जा सकता है। इस अवसर पर जिला कारागार के उप अधीक्षक राजेंद्र सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की सीडीपीओ रेणु चावला व रविंद्र कंबोज उपस्थित थे।

यमुनानगर | कारगार परिसर में पौधरोपण करते जज।
खबरें और भी हैं...