पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली खेले नंदलाल, आज बरज में होली रे...

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{होली पर आयोजित कार्यक्रम में कलाकारों ने प्रस्तुत किए भजन

श्री श्याम मित्र मंडल गोहाना द्वारा अग्रवाल सत्संग भवन में होली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय जिंदल ने की। कार्यक्रम में दिल्ली से नितिन मित्तल, टविंकल शर्मा,सोनीपत से संदीप तायल द्वारा भजन प्रस्तुत किए गए।

कलाकारों द्वारा बाबा श्याम के पारंपरिक भजन कीर्तन की रात, हारे के सहारे आजा आदि प्रस्तुत किए। टविंकल शर्मा और संदीप तायल ने होली पर भजन प्रस्तुत किए। होली खेले नंदलाल, आज बरज में होली रे आदि शामिल रहें। कार्यक्रम के संयोजक एडवोकेट शीशपाल गोयल ने बताया कि संगठन द्वारा धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक एवं धार्मिक परंपरओं को जीवंत रखना है । युवा वर्ग को सामाजिक कुरीतियों से दूर रहते हुए इन्हें खत्म करने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर उपाध्यक्ष मनीष गोयल, सतीश गोयल, दिनेश मित्तल, कृष्ण गोयल, नरेंद्र बंसल, महेश गोयल, नवीन मौजूद रहे।

गोहाना. अग्रवाल सत्संग भवन में होली महोत्सव मनाते श्री श्याम मित्र मंडल के सदस्य।
खबरें और भी हैं...