पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dulhera News Haryana News Played Hali Of Flowers By Applying Tilak In Dharmanagari Berry

धर्मनगरी बेरी में तिलक लगाकर फूलों की हाेली खेली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सौंधी गांव के जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल में होली के रंगों के माध्यम से होली मिलन समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में आसपास के अनेक गांव की सैकड़ों महिलाओं, बुर्जग महिलाओं व लड़कियों ने हिस्सा लिया। अपनी विभिन्न प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। महिला खेलकूद प्रतियोगिता भी इस अवसर पर कराई गई। महिलाओं की प्रतिभा को सम्मान देते हुए उनकी इच्छा अनुरूप विभिन्न खेलकूद व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन स्कूल प्रांगण में कराया गया। खेलकूद प्रतियोगिताओं में मटका रेस, लेमन रेस, मेहंदी प्रतियोगिता, बिंदी चिपकाओं प्रतियोगिता व अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया। सभी औरतों ने अपनी इच्छा अनुसार विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। अपने सामर्थ्य अनुसार खेल व अन्य गतिविधियों में शानदार प्रस्तुतियां दी। स्कूल संचालिका महोदय नीलम गुलिया ने सभी विजेता महिलाओं को, बुजुर्ग महिलाओं को व लड़कियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिलाओं ने स्कूल संचालिका महोदया नीलम गुलिया की खूब प्रशंसा की। उनके द्वारा कराएं गए कार्यक्रमों के लिए उनका धन्यवाद किया। स्कूल संचालिका नीलम गुलिया ने कहा कि गांव की महिलाएं भी कभी अपने घरों से निकलकर खुले मैदानों में आपस में मिल सके। विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में हिस्सा ले सकें।

दांडी मार्च के 90 साल पूरे होने पर रेखाचित्र बनाया

झज्जर | भदाना की चौपाल में भूगोल प्राध्यापक मुकेश शर्मा व उनकी बेटी अंशुल शर्मा ने मिलकर महात्मा गांधी जी के ऐतिहासिक दांडी मार्च के 90 साल पूरे होने पर उनका रेखाचित्र बनाया। नमक सत्याग्रह के नाम से इतिहास में चर्चित दांडी यात्रा की शुरुआत 12 मार्च 1930 में गांधी जी के नेतृत्व में हुई थी। 24 दिनों तक चली यह पद-यात्रा अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से शुरू होकर नवसारी स्थित छोटे से गांव दांडी तक गई
थी। नमक सत्याग्रह महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए प्रमुख आंदोलनों में से एक था।

विद्यालय में स्वस्थ्य रहने के लिए किया जागरूक

बादली | डीसी जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे पोषण पखवाड़े कार्यक्रम के तहत जिला आर्युवैदिक अधिकारी डाॅ. दलबीर राठी की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुल्हेड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डाॅ. प्रताप एएमओ द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के उपाय, डाॅ. ऊषा देशवाल ने दिनचर्या, ऋतुचर्या व शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए पोषण आहार की आवश्यकता के बारे मेें बताया गया। डाॅ. सुधीर एचएमओ ने होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के द्वारा कोरोना वायरस तथा अन्य रोगों की चिकित्सा के बारे में बताया।

भजनों के साथ फूलों की होली खेलकर मनाया फाग

कहाड़ी के छात्राें ने मनाया रंगाें का त्याेहार

साैंधी में हाेली मिलन समाराेह में महिलाअाें ने लगाई दाैड़

जटेला धाम में फाल्गुन मेले में उमड़े श्रद्धालु

भास्कर न्यूज | बेरी

होली का त्योहार प्रेम व भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में मंदिरों की नगरी धर्मनगरी में होली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। कई जगह धार्मिक आयोजन किए गए देवरों ने जहां भाभियों को गुलाल लगाया व पानी गिराया, वहीं भाभियों ने अपने कोरडों से देवरों की खूब पिटाई की। होली के दिन बच्चों ने पिचकारियों के साथ आपस में होली का त्योहार मनाया। वहीं मौसम में बरकरार ठंड के कारण बच्चों व बड़ों ने घरों में बने बने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी खूब आनंद लिया। श्याम दरबार के श्रद्धालुओं ने दरबार में अपने परिवार और राष्ट्र समाज की उन्नति की कामना की। गायक जीतू माली और शिव कुमार रंगीला ने गणेश वंदना, गणपति देवा नित करै सेवा तेरी से इस भक्तिमय यात्रा का शुभारंभ किया। जिसके बाद जीतू माली ने श्याम बाबा के दीवाने आदि गीतों की प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति पर पूरे पंडाल में हर्ष और भक्ति का ऐसा संगम देखने को मिला कि सभी लोग खड़े होकर तालियां
बजाने लगे।

भक्त विक्की बेरीवाल, ललित गर्ग, राहुल बंसल, नरेश बंसल, बिटटू प्रधान ने बताया कि फाग के अवसर पर बाबा श्याम का प्रथम कीर्तन करवाया है। सभी भक्तों ने चंदन का तिलक लगाकर होली खेली एक दूसरे को बधाई दी। पानी की होली न खेलकर फूलों की होली खेली।ं

झज्जर | मौहल्ला हरिपुरा स्थित श्री राम मंदिर में धुलेंडी के अवसर पर मुलतान सभा सेवा समिति द्वारा फूलों की होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राधेश्याम भाटिया, जगदीश कटारिया, सतीश कटारिया, बिट्टू चुघ, सतीश चुघ, सुरेन्द्र गंभीरियां, नितिन, कमल सक्सेना सहित कलाकारों ने अपनी मधुरवाणी से भजन प्रस्तुत किए। भजन गायक जगदीश कटारिया ने अपने लग्न तुमसे लगा बैठे जो होगा देखा जाएगा... भजन गाकर भजन संध्या में भक्तों को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर संतलाल बुद्धिराजा, बनवारी लाल शर्मा, बंस राज हंभिरिया, डॉ. जयकिशन सरदाना, प्रवीन सुखीजा, श्याम चुघ, अश्विनी अरोड़ा, सतीश गाबा, संजय भाटिया, मुकेश सुखीजा, संजय मक्कड, सुरेन्द्र बुद्धिराजा, विनोद मदान, जगदीश रंजन, सुषमा गाबा, शशी, सरोज, रजनी व आशा मौजूद रहे।

बेरी में तिलक लगाकर फूलों की होली खेलने के बाद भजन सुनते श्रद्धालु।

झज्जर | कहाड़ी के एसएस सीनियर सेकंडरी स्कूल में होली मिलन समारोह व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली के त्योहार को रंगमय बना दिया। महिला दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस उपलक्ष में स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। छात्राओं की ओर से विभिन्न प्रकार के नृत्य का प्रदर्शन किया गया। वूमेन एंपावरमेंट नृत्य के माध्यम से पश्चिम काल में नारी की दयनीय दशा से लेकर 21वीं सदी की स्वतंत्र नारी का वर्णन किया गया।

बेरी | संत शिरोमणि स्वामी नित्यानंद महाराज की तपोभूमि जटेला धाम में फाल्गुन मेला के दिन सत्संग व भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जटेला धाम के महंत राजेंद्र दास महाराज ने बताया कि आश्रम में काफी की संख्या में साध संगत पहुंची और पवित्र अमर जाल वृक्ष के दर्शन किए और महाराज स्वामी नित्यानंद की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर अपने परिवार की सुख शांति के लिए पूजा अर्चना कर मन्नत मांगी। जटेला धाम के महंत राजेंद्र दास महाराज ने बताया कि मनुष्य सर्वश्रेष्ठ प्राणी है। उसको हमेशा जीव कल्याण के बारे में सोचना चाहिए। और निरंतर प्रभु की भक्ति करनी चाहिए। लेकिन आज मनुष्य भौतिक संसाधनों में इतने लीन हो गया हैं कि उनको अपनी प्राचीन संस्कृति वैदिक ज्ञान धर्म प्रभु स्मरण का कोई परवाह नहीं।
खबरें और भी हैं...