- Hindi News
- National
- Dulhera News Haryana News Pledge Given To Women To Take Nutritional Food
महिलाओं को पोषण आहार लेने की दिलाई शपथ
दादरी तोये गांव में स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास विभाग ने पोषण दिवस मनाया। इसमें बच्चों के पालन-पोषण में माता-पिता की भागीदारी के विषय पर चर्चा की गई। आंगनबाड़ी वर्कर शकुंतला, शारदा, हेमलता ने बच्चे को पोष्टिक आहार खिलाने के बारे में विस्तार से बताया। शारदा ने बताया कि बाल विकास विभाग विभिन प्रकार की योजनाएं जैसे सुकन्या योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व अन्य योजना चला रहा है। इनसे समाज को बहुत फायदा पहुंच रहा है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता राकेश कुमार ने लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के बारे में अफवाह फैलाने से बचे। अपनी व्यक्तिगत सफाई, बार-बार हाथ धोना, खासी जुकाम होने पर रुमाल या टिशु पेपर का प्रयोग करने, इधर-उधर न थूकना, भीड़ वाली जगह पर न जाना के बारे में बताया। इस अवसर पर महिलाओं को पोषक आहार लेने के लिए शपथ दिलाई। इस अवसर पर एएनएम सुनीता देवी, शकुंतला, आंगनबाड़ी वर्कर हेमलता, माया, निर्मला, रजनी आशा वर्कर व गांव की महिलाएं मौजूद रहीं।
बादली में भट्ठा मजदूर महिलाओं को स्वस्थ रहने के उपाय बताए
बादली | धरती एक स्वर्ग क्लब के सदस्यों ने बादली व दरियापुर में ईंट भट्ठों पर पोषक आहार पखवाड़ा कार्यक्रम चलाया। नेहरू युवा केंद्र झज्जर के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान से युवाओं की टीम जागरूक कर रही है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, दूध पिलाने वाली माताओं, छह साल तक के बच्चों को पौष्टिक आहार देने के बारे में जानकारी दी। क्लब की अध्यक्ष नेहा रानी ने बताया कि पौष्टिक आहार लगातार लेने से एनिमिनिया जैसे रोग से बचा जा सकता है। युवाओं ने भट्ठा मजदूर महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। नीरज कुमारी, संदीप, मनोज, कर्मवीर, नीरज, धर्मेश, सागर, नवीन, अनिल, आशीष, प्रवीन व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
दादरीतोय में पोषक आहार लेने सबंधी महिलाओं को शपथ दिलाते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ।