पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kurukshetra News Haryana News Pledge To Obey Traffic Rules Administered To Students In The Sky

स्काइट में विद्यार्थियों को दिलाई ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्रीकृष्ण इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी व श्रीकृष्ण पॉलीटेक्निक में शुक्रवार को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता इंदिरा गांधी नेशनल कॉलेज लाडवा के डॉ. अमित वशिष्ठ रहे। उन्होंने कहा कि यातायात के साधन बढ़ गए हैं लेकिन लोग ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। जिसके कारण सड़क दुर्घटनाओं से मौतों का आंकड़ा दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। ये आंकड़ा 15 से 45 साल के लोगों मे बहुत अधिक है। लोगों को चाहिए कि अपने बचाव के लिए हेलमेट पहनें, सेफ्टी बेल्ट का प्रयोग करें, मोबाइल बंद करके गाड़ी चलाएं, ओवर स्पीड में ना चलें और अपनी लेन में चलें। स्काइट निदेशक डॉ. डीडी शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर निधी शर्मा, पूजा शर्मा, अखिलेश भारद्वाज, प्रदीप, संजीव, सुरेंद्र, देवराज, जनकराज, निधि शर्मा, रेखा, मंदीप, सुमन, सीमा, पूजा शर्मा, मनजीत, अफरोज, अभय, पुष्कर, मनीषा और प्रीति मौजूद रही।

कुरुक्षेत्र | स्काइट में ट्रैफिक नियमों की जानकारी देते डॉ. अमित वशिष्ठ।
खबरें और भी हैं...